फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकाप्टर से 321 श्रद्धालु गए केदारधाम

Mon, 29 Jun 2015 06:29 PM IST
रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाबा केदार की पैदल यात्रा भले ही पांच दिन से बंद है, लेकिन हेलीकापटर सेवा जारी है।

 सोमवार को 321 श्रद्धालुओं ने हेलीकाप्टर के माध्यम से बाबा केदार के दर्शन कर पुण्य अर्जित किए। गुप्तकाशी से सुविम एवीऐशन के दो और पिनकल कंपनी के एक हेलीकाप्टर की मदद से एक विदेशी यात्री सहित 185 पुरुष, 128 महिलाएं, 7 बच्चे केदारनाथ पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन किए।

शाम साढ़े चार बजे के बाद केदारघाटी और केदारनाथ में कोहरा छाने से हेलीकाप्टर सेवा को कुछ देर के लिए बंद किया गया। हालांकि बाद में पुन: सेवा शुरू कर दी गई। इससे पहले रविवार को भी हेलीकाप्टर से पहुंचे यात्रियों में 34 ने धाम में रात्रि विश्राम किया था, जिन्हें सोमवार को प्राथमिकता के तौर पर पहले वापस लाया गया। इसके बाद ही यात्रियों को धाम पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर जिलाधिकारी डा. राघव लंगर ने बताया कि मंगलवार से प्रीमियर और यूटीआर कंपनी की हेलीकाप्टर सेवा भी शुरू कर दी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचकर श्रीकेदारनाथ के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि हेली कंपनियों को प्रशासनिक स्तर जारी नियमों के बारे में भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें