चार धाम यात्रा एवं मानसून को देखते हुए पुलिस विभाग ने जिला कंट्रोल रूम में हेल्प लाइन सेवा शुरू की है। इसके लिए विभाग स्तर से बीएसएनएल के अलावा निजी कंपनियों के सिम कार्ड क्रय कर इन्हें क्रियान्वित किया गया है। इससे बीएसएनएल की सेवा बाधित होने के बावजूद कंट्रोल रूम में संपर्क कर जरूरी जानकारी अथवा अपनी परेशानी बताई जा सकती है।
पुलिस अधीक्षक बीजे सिंह ने बताया कि जनता व चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। इसके तहत जिला कंट्रोल रूम में बीएसएनएल के अलावा निजी मोबाइल कंपनियों के संपर्क नंबर भी स्थापित कर दिए गए हैं। इससे आपात स्थिति में संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
पुलिस जिला कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर
वोडाफोन : 9758894344
आइडिया : 9756108340
एयरटेल : 7060956392
बीएसएनएल : 9411109811