फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा व पुनर्निर्माण कार्य प्राथमिकता : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के रूप में डाॅ. सौरभ गहरवार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने कहा कि बरसात में केदारनाथ यात्रा का सफल संचालन और केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने मानसून सीजन में ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग के भूस्खलन व भू-धंसाव जोन में 24 घंटे मशीन तैनात रखने को कहा जिससे कम समय के लिए यातायात बाधित हो।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर बाद पहुंचे जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सरल, सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण को समयबद्ध पूरा करना पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवा, गुणवत्ता युक्त शिक्षा और पलायन प्रभावित गांवों में सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ नरेश कुमार, एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम अपर्णा ढौंडि़याल, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, प्रभारी अधिकारी मंजू राजपूत, सहायक कोषाधिकारी प्रेमचंद्र पांडेय, लेखाकार मनोज मलेठा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें