फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: 70 दिनों में त्रियुगीनारायण मंदिर में पहुंचे डेढ़ लाख श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
त्रियुगीनारायण में प्रतिदिन एक हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बीते 70 दिनों में यहां डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

भगवान शिव व पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में अखंड ज्योति सहित अन्य प्राचीन धार्मिक धरोहरों का विशेष महत्व है। मंदिर के पुजारी राम कृष्ण जमलोकी, रामेश्वर प्रसाद जमलोकी, संजय जमलोकी ने बताया कि यात्रा के शुरूआती दिनों में कम यात्री मंदिर पहुंच रहे थे लेकिन बीते दस दिनों से त्रियुगीनारायण पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। केदारनाथ आपदा के बाद यात्राकाल में यह पहला मौका है जब यात्राकाल के शुरूआती दो माह में इतने यात्री पहुंचे हैं। वहीं, व्यापार संघ त्रियुगीनारायण के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद सेमवाल ने बताया कि यात्रियों और पर्यटकों की आवाजाही से स्थानीय स्तर पर कारोबार को अच्छी गति मिल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें