फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में फिर हिमपात: बर्फ से ढकी केदारपुरी की चोटियां, ठंड के बीच बाबा के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु

Mon, 02 Nov 2026 03:16 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

केदारनाथ धाम में ताजा बर्फबारी से पूरा धाम बर्फ की सफेद चादर में लिपट गया। खास बात यह है कि बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। यात्रा के अब महज 10 दिन शेष हैं और बाबा केदार के दर्शन करने वालों का आंकड़ा 18.80 लाख के पार पहुंच चुका है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ धाम में रात्रि एवं तड़के दोबारा बर्फबारी होने से पूरी केदारपुरी बर्फ की सफेद चादर से ढक गई है। बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियां और चारों ओर फैली सफेदी धाम के प्राकृतिक सौन्दर्य को और भी मनमोहक बना रही है। बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं में बाबा केदारनाथ के दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


श्रद्धालु आस्था और उमंग के साथ बाबा के दर्शन कर रहे हैं तथा धाम के दिव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ यहां के अद्भुत प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द ले रहे हैं। बर्फबारी रुकने के बाद श्रद्धालुओं के श्री केदारनाथ धाम पहुंचने का सिलसिला निरन्तर जारी है। श्रद्धालु पैदल मार्ग, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी एवं हैलीकॉप्टर के माध्यम से धाम पहुंचकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर रहे हैं। बढ़ती ठंड और बर्फीले मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है।

ये भी पढे़ं...बदरीनाथ धाम में बर्फबारी: बदला मौसम का मिजाज, सफेद चादर से ढकी चोटियां, खूबसूरत हुआ नजारा, ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन
विज्ञापन


वर्ष 2026 की श्री केदारनाथ धाम यात्रा अब अपने अन्तिम चरण में पहुंच गई है। आगामी 11 नवम्बर 2026 को धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द होने जा रहे हैं। इस वर्ष अब तक कुल 18,80,398 श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के शेष दिनों में भी श्रद्धालुओं के धाम पहुंचने का क्रम  जारी है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए प्रशासन ने किए इंतजाम
केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हो रही है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। यहां चिकित्सा सुविधाओं, अलाव और अन्य जरूरी सेवाओं का इंतजाम किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को ठंड से राहत मिल सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें