फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ के लिए 10 हेली कंपनियों को मिली अनुमति

Sun, 08 May 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा के लिए दस हेली कंपनियों को हेलीकाप्टर संचालन की अनुमति मिल गई है। संभावना है कि यात्रा के पहले दिन से धाम के लिए गुप्तकाशी सहित अलग-अलग हेलीपैड से हवाई सेवा भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


9 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर सड़क और हवाई मार्ग से यात्रा को लेकर उत्साह दिख रहा है। इस बार यात्रा शुरू होने से पूर्व ही हेली कंपनियों को उड्डयन मंत्रालय, भारत सरकार से अनुमति प्राप्त हो चुकी है। 10 हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर संभवत: पहले दिन से ही केदारनाथ के लिए उड़ान भरना शुरू कर देंगे।

कंपनियों के हेलीकॉप्टर, गुप्तकाशी, नारायणकोटी, मस्ता, शेरसी, मैखंडा आदि हेलीपैड से संचालित होंगे। बताया जा रहा है कि शासन को 21 कंपनियों की ओर से आवेदन भेजे गए थे। ऐसे में उम्मीद है कि यात्रा आगे बढ़ने के साथ हवाई सेवाओं में भी विस्तार होगा।
विज्ञापन


बता दें कि बीते वर्ष केदारनाथ यात्रा में एक लाख, 54 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे, जिसमें हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचने वालों की संख्या 74 हजार से अधिक थी। बीते वर्ष 13 हेली कंपनियां आई थी, जिसमें कुछ एक माह बाद और अन्य जून में हुई बारिश के बाद लौट गई थी।
विज्ञापन


इन कंपनियों को मिली अनुमति
हिमालयन हेली सर्विस, डेक्कन, पिनेकल, सार एविएशन, पवनहंस, एरा एयर, ट्रांस भारत, यूटिएयर, हेरीटेज और आर्यन एविएशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें