फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदार के भक्त जमदग्नि आश्रम से भी होंगे रूबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालु केदारघाटी में स्थित प्राचीन जमदग्नि आश्रम, नामतोली देवी मंदिर और नागताल से भी रूबरू हो सकेंगे। पर्यटन विभाग ने यात्राकाल के लिए योजना तैयार करते हुए इन स्थलों तक पर्यटक पहुंचाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

केदारघाटी के ग्राम जामू व रविग्राम के मध्य में सघन वन में महर्षि जमदग्नि का प्राचीन आश्रम है। स्थानीयय ग्रामीण पर्व-त्योहार पर पूजा-अर्चना को मंदिर में पहुंचते हैं। मंदिर से कुछ दूरी पर नागताल है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। यहां से हिमालय पर्वत श्रृंखला चौखंभा के दर्शन होते हैं। पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने बताया कि यात्रा में श्रद्धालुओं को जमदग्नि आश्रम, नामतोली देवी मंदिर और नागताल से रूबरू कराया जाएगा। इसके लिए सभी हेलीपैड पर इन स्थलों के बारे में जानकारी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें