फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ को धाम में होगी केदार संध्या

Wed, 05 Oct 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान आशुतोष के 12 ज्योर्तिलिंगों में एक केदारनाथ धाम में बिराजे बाबा केदार की जागर जल्द सुनाई देंगी। गढ़वाली और कुमाऊंनी में जागरों को तैयार करने का जिम्मा मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जागर सम्राट व लोक गायक प्रीतम सिंह भरतवाण को सौंपा है। धाम की महिमा को टीवी सीरियल व फिल्म के जरिए भी प्रचारित-प्रसारित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


पंच केदार में प्रमुख केदारनाथ धाम पर गीत, भजन, कीर्तन और जागर सृजित की जा रही है। स्वयं मुख्यमंत्री भी इन विधाओं के जानकारों से संपर्क कर रहे हैं। भगवान केदारनाथ के धार्मिक महत्व को बढ़ावा देने के लिए नौ अक्तूबर को शासन द्वारा केदारनाथ में केदार संध्या का आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस समारोह में सूफी गायक कैलाश खेर की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा केदारनाथ पर बनाए गए सीरियल का विमोचन किया जाना है।

बता दें कि इस वर्ष कपाट खुलने से पूर्व मार्च-अप्रैल और यात्राकाल के शुरुआती दो-तीन माह सहित बीते वर्ष भी खेर की टीम द्वारा केदारनाथ में कई दृश्यों की शूटिंग की गई थी। बताया जा रहा है कि सीरियल में बाबा केदार की महिमा के साथ आपदा के बाद केदारनाथ में हुए पुनर्निर्माण और यात्रा पर फोकस किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा केदार संध्या में कीर्तन-भजन मंडलियों द्वारा भी बाबा केदार के भजन व कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। इधर, जागर सम्राट भरतवाण ने बताया कि बाबा केदार की जागरों को तैयार करने का कार्य 95 फीसदी पूरा हो गया है।

दोनों बोलियों में एक साथ बाबा केदार व जागेश्वर धाम की पूरी कथा जागर में प्रस्तुत की जा रही है। दूसरी तरफ फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे ने भी केदारनाथ पर फिल्म निर्माण की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें