फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: बाणों का कौथिग बना आकर्षण का केंद्र

Thu, 06 Nov 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। जिला मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत दरमोला में चल रहे पारंपरिक पांडव नृत्य में पांडवों ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य किया।
विज्ञापन


पहले दिन हुआ बाणों का कौथिग दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों ने भगवान बदरीविशाल और अन्य देवताओं को पूरी, प्रसाद और खीर का भोग लगाया।

पुजारी कीर्ति प्रसाद डिमरी ने पांडवों के अस्त्र-शस्त्रों एवं देव निशानों की विशेष पूजा कीप। इसके बाद पांडव पश्वाओं ने पांडव चौक के चारों कोनों की पूजा कर ढोल सागर की ताल पर नृत्य शुरू किया।
विज्ञापन


पुजारी की ओरसे अस्त्र-शस्त्र सौंपे जाने के बाद पांडव पश्वों ने ढोल-दमाऊं की थाप पर दो घंटे तक नृत्य किया। दरमोला, तरवाड़ी, स्वीली, सेम, डुंग्री, जवाड़ी, मेदनपुर, रौठिया से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। भक्तों ने भगवान बदरीनाथ और शंकरनाथ देवता को भेंट अर्पित की।
विज्ञापन


पांडव नृत्य समिति तरवाड़ी के अध्यक्ष विक्रम पंवार और कोषाध्यक्ष राजेंद्र कप्रवान ने बताया कि 24 नवंबर को नौगरी का कौथिग, 25 को गेंडे का कौथिग व सिरोता, 26 नवंबर को पांडव नृत्य का समापन होगा। इस दाैरान जसपाल सिंह पंवार, दान सिंह, त्रिलोक सिंह, नत्थी सिंह कप्रवान, मंगल सिंह पंवार माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें