रुद्रप्रयाग। गहड़खाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के प्री-क्वाटर फाइनल मैच में कांडई की टीम ने डाबर क्रिकेट क्लब सुराड़ी की टीम को पांच विकेट से हराया। अब कांडई ने क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। विजेता टीम के केडी को 64 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के पहले मैच में डाबर क्रिकेट क्लब सुराड़ी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांडई की टीम ने दसवें ओवर में मैच जीत लिया और क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बनाई। आयोजन समिति के सचिव संदीप रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमों ने प्रतिभाग किया था। नॉकआउट के आधार पर मैच खेले गए। प्री-क्वाटर फाइनल की विजेता आठ टीमें क्वाटर फाइनल में खेलेंगी। संवाद
सवाड़ एकादश ने जीता फाइनल मैच
देवाल। संगम मैदान देवाल में आयोजित डीपीएल सीजन-4 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सवाड़ एकादश ने जीता। मैन ऑफ द सिरीज पंकज दानू को मिला। इस टूर्नामेंट में 52 टीमों ने भाग लिया।
बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। हिमनी गांव की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। सवाड़ एकादश की टीम ने बल्लेबाजी कर 18 ओवर में 189 रनों का लक्ष्य हिमनी की टीम को दिया। जवाब में हिमनी की टीम 18 ओवर में 175 रन ही बना पाई। इस तरह सवाड़ एकादश ने 14 रन से टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच प्रदीप पटाकी को मिला जबकि मैन ऑफ द सीरीज पंकज दानू को मिला। बेस्ट बॉलर का खिताब जस्सी को, वेस्ट अंपायर रमेश व विक्रम व वेस्ट बैट्समैन का खिताब सूरज दानू को मिला। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र कोटेड़ी, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र बिष्ट, हरीश पांडे, दर्शन खत्री आदि मौजूद रहे। संवाद