फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट समाज को मिले राज्य की राजनीति में प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
रुद्रपुर के धर्मपुर गांव में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। उत्तराखंड जाट महासभा की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह के 117वें जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर रविवार को रुद्रपुर के धरमपुर गांव में जाट समाज मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जाट समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियों, समाजसेवियों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। बच्चों ने हरियाणवी लोक संस्कृति से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उत्तराखंड के साथ ही यूपी से भी जाट समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि एवं उत्तराखंड जाट महासभा के अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी ने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति में जाट समाज का प्रतिनिधित्व बेहद कम है। उन्होंने कहा कि राज्य में संख्या बल के हिसाब से हम विधानसभा चुनाव में जाट समाज को दो टिकट देने की मांग करते हैं।
राठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कहते थे कि देश की प्रगति का रास्ता खेत-खलिहानों से होकर गुजरता है, जब तक देश का किसान मजबूत नहीं होगा, देश तरक्की नहीं कर कसेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से उनके सपने को साकार करने के लिए जाट समाज को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जाट समाज के मेधावी व प्रतिभावान बच्चों, खिलाड़ियों, समाजसेवियों व वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। शहीद सीआरपीएफ के जवान जय भगवान सिंह की वीरांगना कविता मलिक को मुख्य अतिथि ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विनोद कल्यानी, छात्रा हर्षिता चौधरी आदि ने अपनी कविताओं के माध्यम से जाट समाज की वीरता के इतिहास का बखान किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर बच्चों ने हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने - तेरी आंख्या का यो काजल, मने करे सै गोरी घायल... पर खूब धमाल मचाया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि उपेंद्र चौधरी, राजवीर कुशवाहा, सिखा चौधरी, प्रदीप सांगवान, बबीता चौधरी, रेणुका चौधरी, रमन चौधरी, सर्वदमन पंवार, मंदीप दहिया, सुधीर डागर, छत्रपाल तोमर, योगेंद्र सहरावत, विजय पाल सिंह, संजीव चौधरी, सुभाष नेहरा, विनोद तालियान, विजयपाल सिंह, महावीर सिंह, राजेंद्र सिंह, बृजपाल सिंह, डॉ. सुरेश मलिक, गुलाब सिरोही, यशवीर राठी, अभिषेक सिरोही, मनोज चौधरी, दीपक लोहान, डॉ. संजीव अहलावत आदि मौजूद रहे।
मुुरादाबाद मंडल को उत्तराखंड करने में जाट समाज से सहमति ली जाए
रुद्रपुर। उत्तराखंड जाट महासभा के अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल को उत्तराखंड में शामिल करने की तैयारी चल रही है। लेकिन जाट समाज चाहता है कि मुरादाबाद मंडल को उत्तराखंड में शामिल करने से पूर्व सरकार एक बार जाट समाज की भी राय ले।
नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया
रुद्रपुर। कार्यक्रम के दौरान लोगों के लिए नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें चिकित्सकों ने कई लोगों की आंखों की जांच की।
दिखा हरियाणा का हुक्का
रुद्रपुर। हरियाणा के गांवों में पीये जाने वाले हुक्के की झलक रविवार को धरमपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में भी नजर आई। कई बुजुर्ग और वयस्क हुक्के का कश लगाते नजर आए।

रुद्रपुर के धर्मपुर में हुए कार्यक्रम में मौजूद लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर के धर्मपुर में आयोजित समारोह में शहीद की पत्नी कविता को सम्मानित करते अतिथि ओमपाल राठी?- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें