दिनेशपुर। प्रादेशिक बंगाली कल्याण समिति बैठक रविवार को नगर पंचायत सभागार में समिति के संस्थापक अध्यक्ष विरिंचिपद राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशभर के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के पुनर्गठन और 15 सदस्यीय चयन समिति के गठन का निर्णय लिया गया।
सबसे पहले नागरिकता संशोधन कानून को देश में लागू करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। कुछ लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी भी की, जिसे खारिज कर दिया गया। अंत में प्रदेश के प्रमुख बंगाली बहुल क्षेत्र दिनेशपुर, शक्तिफार्म, रुद्रपुर से पांच-पांच लोगों को लेकर 15 सदस्यीय चयन समिति के गठन का निर्णण लिया गया।
ये कमेटी तीनों नगरों में जाकर बैठक करेगी और दावेदारों की सूची लेकर अध्यक्ष पद के लिए व्यक्ति का चयन करेगी। बैठक में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, नगर पंचायत दिनेशपुर के अध्यक्ष सीमा सरकार, शक्तिफार्म नगर पंचायत के अध्यक्ष सुकांत ब्रह्म, विजय मंडल, तारक बाछाड़, हिमांशु सरकार, अनादि मंडल, सुभास सरकार, डॉ. जेएन सरकार, आशुतोष राय, शंभु साना, उत्तम आचार्य, सुबल मंडल, दिलीप अधिकारी, नायायण हाल्दार, संजय बाछाड़, केके दास, सुदर्शन विश्वास, विकास सरकार, नारायण शाह, रोहिताश मलिक आदि थे। संचालन रवि सरकार ने किया।
बंगाली युवा छात्र संगठन रुद्रपुर इकाई के सुबीर बने अध्यक्ष
रुद्रपुर। नगर निगम सभागार में रविवार को बंगाली युवा छात्र संगठन रुद्रपुर इकाई का गठन किया गया। इससे पूर्व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वालित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पर्यवेक्षक एडवोकेट जीवन राय, शिवपद सरकार व आलोक राय के मौजूदगी में सुबीर दास को अध्यक्ष, कौशल विश्वास को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश विश्वास को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विकास विश्वास को सचिव, रोहित गोलदार को सह सचिव, नंदू बर्मन को कनिष्ठ सह सचिव, राजू मल्लिक को कोषाध्यक्ष, पवित्र शील को सूचना प्रभारी व प्रदीप मंडल को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
इसके अलावा विश्वजीत विश्वास, विधान राय, मनोज चक्रवर्ती और अमल मंडल संरक्षक बनाया गया। अध्यक्षता एचपी राय ने और संचालन एडवोकेट संजय ने किया गया। बैठक में परिमल राय, उत्तम दत्ता, शंकर चक्रवर्ती, उत्तम आचार्य, संजय बछाड़, प्रभाष स्वर्णकार, शुभम दास, अभिजीत हालदार, किशोर हालदार, विजय मंडल, जगदीश कर्मकार, विजय डे, महेश आचार्य, शेखर गाईन, विकास विश्वास, मंजीत कर्मकार, पुनीत, मानस बैरागी, शायमल मंडल, सुमित दास, धीरज दास, किशोर मनी मौजूद थे।