रुदप्रयाग पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में समस्याएं सुनते डीएम मंगेश घिल्डियाल।
- फोटो : RUDRAPRYAG
डीएम मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में हुए जनता दरबार में दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने सरकारी सहायता दिए जाने की मांग व अन्य बुनियादी समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर दर्ज हुई 81 शिकायतों में से 59 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
पुराने विकास भवन में आयोजित जनता दरबार में सकलाना निवासी बसंती देवी ने मनरेगा योजना के तहत गोशाला निर्माण करने की मांग की। जबकि बांसी भरदार निवासी कैलाश लाल ने क्षतिग्रस्त मार्ग एवं पुश्ता निर्माण, प्रबल सिंह रावत ने मनरेगा योजना के तहत भूमि सुधार करने, नगरासू निवासी योगेश्वर प्रसाद सती ने सुरक्षा दिवार निर्माण व भूमि का मुआवजा कम दिए जाने की शिकायत की। इसके अलावा सतेराखाल के कुंदन सिंह भंडारी ने तल्लानागपुर पेयजल योजना का सार्वजनिक संयोजन का निजी बिल दिए जाने, चापड़ निवासी शिशुपाल लाल ने प्रधानमंत्री आवास दिए जाने, अनूप नेगी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ने हाईवे के नाले का गंदा पानी विद्यालय में आने की समस्या बताई। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम अरविंद कुमार पांडे, सीएमओ डा. एसके झा, तहसीलदार किशन गिरी, जयवीराम बधाणी, शालिनी मौर्य समेत अन्य विभागों के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद थे। संवाद