फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक टाउन के रूप में विकसित होगा केदारनाथ: जावलकर

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ को आध्यात्मिक टाउन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान को लेकर केदारपुरी में वृहद स्तर पर सर्वेक्षण कर भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए व्यवस्थाओं को विकसित करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन

पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि सर्वेक्षण के आधार पर ही भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार कर समयबद्ध शासन को भेजा जाए। मास्टर प्लान के हिसाब से आध्यात्मिक टाउन के रूप में धाम को विकसित करना अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ में प्रतिवर्ष यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसलिए पड़ावों से लेकर धाम तक यात्री व्यवस्थाओं को विकसित करना प्राथमिकता है। बैठक में डीएम वंदना सिंह, एडीएम रामजी शरण शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें