कोरोना संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। देवस्थानम बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी/मंदिर के सुपरवाइजर युद्धवीर पुष्पवाण ने उनका स्वागत किया। देवस्थानम बोर्ड ने उन्हें प्रसाद व अंगवस्त्र भेंट किया। इसके बाद डा. रावत ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, आचार्य ओंकार शुक्ला, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, प्रदीप सेमवाल, पारेश्वर त्रिवेदी, प्रियधर जमलोकी, मृत्युंजय हीरेमठ आदि मौजूद थे।