जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कोविड-19 संक्रमण से उपजे हालातों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। इस मौके पर सैंपल टेस्टिंग व कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने पर जोर दिया गया।
डीएम ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव व उपचार के साथ ही जागरूकता बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा। जिलाधिकारी ने आशा व एएनएम द्वारा उनसे संबंधित क्षेत्रों में कोविड की स्थिति के बारे में आख्या देने को भी कहा। बैठक में डीडीओ मनविंदर कौर, सहायक परियोजना अधिकारी रमेश चंद्र, महाप्रबंधक जिला उद्योग एचसी हटवाल, पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल आदि शामिल हुए।