फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पेयजल योजनाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश

Mon, 02 Nov 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने ग्राम विकास योजनाओं और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों की समीक्षा की
विज्ञापन

13 गांवों में 6.28 करोड़ से होंगे 179 विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले के चयनित 13 गांवों में 6 करोड़ 28 लाख 98 हजार रुपये की अनुमानित लागत से 179 विकास कार्य प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्राम विकास योजनाओं और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने पेयजल योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि प्रस्तावित कार्यों में योजना और विभिन्न विभागों के अभिसरण (दूसरी सरकारी योजनाओं और विभागों के बजट को जोड़कर विकास कार्यों के लिए पैसा जुटाना) से मिलने वाली धनराशि भी शामिल है। अनुमोदित ग्राम विकास योजनाओं को आवश्यक स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने जल संस्थान और जल निगम को चयनित गांवों में पेयजल योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं, शिक्षा विभाग को विद्यालय भवनों, किचन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का आकलन कर प्रस्ताव तैयार करने को कहा। योजना के तहत अनुसूचित जाति बहुल गांवों में पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास और आजीविका जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा, बीडीओ अगस्त्यमुनि सुरेश शाह, बीडीओ ऊखीमठ अनुष्का और अधिशासी अभियंता पेयजल निगम रमाकांत गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें