चोपता। रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग पर चोपता के समीप बरसिल बैंड से स्वांरी-ग्वांस मोटर मार्ग की स्थिति दयनीय बनी हुई है। जगह-जगह डामर उखड़ने से मार्ग पर आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत और डामरीकरण की मांग उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान क्यूड़ी महेंद्र सिंह नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता सुकदेव नौटियाल, भगत सिंह फरस्वाण, ओमप्रकाश नौटियाल, अनिल सिंह और आशा देवी ने बताया कि गत वर्ष ग्रामीणों के विरोध के बाद लोनिवि ने मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू किया था लेकिन कार्य आधे में ही छोड़ दिया गया। जहां डामर बिछाया गया था वहां से भी कुछ महीनों में डामर उखड़ गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी शीघ्र डामरीकरण शुरू नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं लोनिवि के ईई मनोज दास ने बताया कि स्वांरी-ग्वांस मार्ग पर कुछ स्थानों पर पानी की समस्या के कारण डामर टिक नहीं पा रहा है। ऐसे स्थानों पर टाइल्स लगाना ही कारगर हो सकता है। इसके लिए विभागीय कार्यवाही गतिमान है। संवाद