फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: फाटा से बाबा केदार की उत्सव डोली गौरीकुंड पहुंची

Mon, 20 Apr 2026 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

फाटा। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली सोमवार काे फाटा से चलकर गौरीकुंड पहुंची। यहां डोली का भव्य स्वागत किया गया।
सोमवार सुबह बाबा की डोली पूजा के बाद अपने द्वितीय रात्रि पड़ाव गौरी माई मंदिर गौरीकुंड के लिए रवाना हुई। भक्तों ने फूल मालाओं से डोली का स्वागत किया। विभिन्न पड़ावों, बड़ासू, शेरसी, रामपुर,सीतापुर, सोनप्रयाग होते हुए करीब चार बजे शाम डोली गौरीकुंड पहुंची। डोली आज यहीं रात्रि प्रवास करेगी। इस अवसर पर मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग, डोली प्रभारी किशन द्विवेदी, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, मंदिर के मठापति संपूर्णानंद गोस्वामी, मायाराम गोस्वामी, गौरी माता मंदिर पुजारी विजय राम गोस्वामी, प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फूलों से सज रहा केदारनाथ मंदिर
फोटो

रुद्रप्रयाग। बाबा केदार की यात्रा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं और केदारपुरी फूलों से सजने लगी है। बाबा की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से आज 21 अप्रैल को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित उमेश चंद्र पोस्ती ने बताया कि यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। केदारपुरी में होटल और धर्मशालाएं सजने लगी हैं तथा यात्रियों के ठहरने के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें