फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकिंग, मार्केटिंग व उद्यमिता की जानकारी दी

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में आरसेटी द्वारा आयोजित छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के समापन पर मौजूद प्रश? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का प्रवासी बेरोजगार युवाओं के लिए छह दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया है। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग, मार्केटिंग, बाजार सर्वेक्षण, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, उद्यमिता के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुराना विकास भवन सभागार में आयोजित शिविर के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को रुचि अनुसार व्यवसाय के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षणार्थी शिशुपाल सिंह, मुकेश कुमार, कमल सिंह, दीपक आदि ने बताया कि उन्होंने स्वरोजगार से जुड़ी बारीकियों को सीखा हैं, जो उनके जीवन में काम आएंगी। बुधवार को शिविर के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे ने कहा कि स्वरोजगार अपनाकर प्रशिक्षणार्थी स्वयं की आजीविका मजबूत करने के साथ ही अन्य को भी रोजगार प्रदान कर सकते हैं। इस मौके पर लीड बैंक अधिकारी एसके शर्मा, आरसेटी के निदेशक विनोद कुमार, प्रदीप सेमवाल, भूपेंद्र रावत, अजय, प्रदीप, रमेश आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें