पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सलामी दी। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित कार्यक्रम में सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व जवान शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भारतवर्ष राज्य पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के 265 और उत्तराखंड राज्य में छह पुलिस कार्मिकों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड पुलिस विभाग में गत वर्षों में शहीद हुए पुलिस हेड कांस्टेबल अरमोर अमर सिंह, कांस्टेबल रमेश लाल, कांस्टेबल भरोसे लाल और कांस्टेबल सुदर्शन सिंह के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनकी समस्याएं सुनते हुए उचित निस्तारण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि अब आगामी वर्ष से 21 अक्तूबर को शहीद स्मृति दिवस के साथ-साथ पुलिस झंडा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सीओ जीएल कोहली, सीओ दीपक सिंह, कोतवाल केएस बिष्ट समेत अन्य थाना/चौकी प्रभारी मौजूद थे। ब्यूरो