स्वास्थ्य विभाग की पहल पर जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। नेहरू युवा केंद्र जौनपुर की ओर से भाषण, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिला अस्पताल बौराड़ी में सीएमओ डा. संजय जैन ने जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ किया। कहा कि जनसंख्या नियंत्रण में रहने से देश की प्रगति संभव है। इस मौके पर सीएमएस डा. अमित राय, डीपीएम ऋषभ उनियाल, दर्मियान सिंह, शकुंतला सेमवाल, रेखा, सीमा रावत आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर नेहरू युवा केंद्र जौनपुर ब्लॉक की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर ब्लॉक यूथ समन्वयक अनिल हटवाल, दीप हटवाल, रोहित हटवाल, नवीन सिंह, केशव, नितिन, शिवम, अर्जुन, अरुण, काजल, आंचल, ज्योति मौजूद थे। उधर, रुद्रप्रयाग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित की। प्रभारी प्रधानाचार्या ममता रावत ने कहा कि विशेष दिवसों व अन्य मौकों पर इस तरह के जानकारीपरक कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर होने चाहिए। उधर, जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में विश्व जनसंख्या दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
गोपेश्वर में जिला अस्पताल परिसर में एक गोष्ठी आयोजित की गई। प्रभारी जिला चिकित्साधिकारी डा. उमा रावत ने जनसंख्या के बढ़ते कारणों एवं इसके समाधान के लिए उपायों पर चर्चा की। विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल ने जनसंख्या वृद्धि के कारणों व उनके रोकथाम पर जोर दिया।
श्रीनगर में रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. रेखा उनियाल और उप प्रधानाचार्या सुनीता राणा सहित कई मौजूद थे।
अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, जखोली में भी जन जागरूक अभियान चलाया गया। अगस्त्यमुनि में कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल ने किया। जखोली में उप जिलाधिकारी परमानंद यादव और ब्लाक ऊखीमठ में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. मोनिका सजवाण ने कार्यक्रम शुरू किया।