फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी कुमाऊं ने पुलिस कर्मियों को बांटी डीएनए किट

विज्ञापन
रुद्रपुर में पुलिसकर्मी को डीएनए किट सौंपते आईजी और विधायक। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएनए साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक लैब में चल रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को समाप्त हो गया। कार्यक्रम में समापन के अवसर पर आईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने प्रशिक्षण ले रहे पुलिस कर्मियों को डीएन किट बांटी।
विज्ञापन

फोरेंसिक लैब के संयुक्त निदेशक डॉ. दयाल शरण शर्मा ने बताया कि कुमाऊं में सभी पुलिस कर्मियों को डीएनए साक्ष्य जुटाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले चरण में ऊधमसिंह नगर के 174 उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों की टीम ने पुलिस कर्मियों को गंभीर अपराधों के साक्ष्य एकत्र करने के बारे में बताया।
पुलिस कर्मियों को यह प्रशिक्षण देने का उद्देश्य गंभीर अपराधों का जल्द अनावरण होना है। उन्होंने बताया कि अगले चरण में दूसरे जिले के उपनिरीक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर कुमाऊं आईजी रौतेला ने फोरेंसिक लैब की प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया। यहां विधायक राजकुमार ठुकराल, फोरेंसिक एक्सपर्ट संजय जोशी समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें