फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: छात्रवृत्ति नहीं मिली तो संबंधित शिक्षण संस्थान की होगी जिम्मेदारी

Sat, 27 Sep 2025 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग

सार

रुद्रप्रयाग में समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना के तहत स्वीकृत आवेदनों के बावजूद छात्रों को भुगतान नहीं मिल रहा है। सीडीओ ने खातों को आधार से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। संस्थानों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग। समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं के आवेदन स्वीकृत होने के बावजूद उन्हें छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो रहा है। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। कहा कि यदि कोई छात्र समाज कल्याण की छात्रवृत्ति से वंचित रहा तो संबंधित शिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 व 2024-25 के छात्र-छात्राओं का आवेदन स्वीकृत होने के बाद भी बैंक खाते आधार से लिंक न होने के कारण भुगतान नहीं हो पा रहा है। उक्त योजना के तहत खाते आधार कार्ड से लिंक करने लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। वर्ष 2022-23 में योजना से वंचित छात्र के लिए आगामी 10 अक्तूबर, वर्ष 2023-24 के छात्रों के लिए 10 नवंबर तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 के छात्रों के लिए 10 दिसंबर तक की तिथि निर्धारित की गई है। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। यदि कोई छात्र योजना से वंचित रहता है तो संबंधित शिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें