फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग पूरी नहीं हुई तो सफाई कर्मचारी दो से हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने 11 सूत्री मांगों के निराकरण न होने पर रोष जताते हुए पालिकाध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 2 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को नपा अध्यक्ष गीता झिक्वांण से मिले सफाई कर्मियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने निकाय सहित अन्य विभागों में सफाई कार्य के लिए ठेका व्यवस्था को बंद करने, सफाई कर्मियों की स्थायी पदों पर भर्ती शुरू करने, संविदा, मोहल्ला स्वच्छता समिति, दैनिक वेतन, आउटसोर्स व उपनल में तैनात कर्मियों को नियमित करने, अकेंद्रित व केंद्रित कर्मचारियों की नियमावली में संशोधन कर पर्यावरण मित्रों को कनिष्ठ सहायक व पर्यावरण पर्यवेक्षक, सफाई निरीक्षक और चालक के पदों पर पदोन्नति देने की मांग की है। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश, महासचिव आनंद सिंह, संरक्षक नरेश कुमार, रिंकू कुमार, सुंदर कुमार, विशनपाल, देवराज, रिंकू कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें