फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल बचाओ समिति का आंदोलन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय को माधवाश्रम अस्पताल शिफ्ट करने की मांग को लेकर अस्पताल बचाओ समिति का बीते 19 दिन से चला आ रहा आंदोलन समाप्त हो गया है। समिति के लोगों का कहना है कि विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा है कि जिला चिकित्सालय का संचालन पूर्व की भांति चलता रहेगा, जिसके बाद आंदोलन को समाप्त करने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल बचाओ समिति के जोध सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार को जिला चिकित्सालय परिसर में नगरवासियों को बुलाया गया था। इस दौरान मुख्य बाजार में प्रदर्शन भी होना था। लेकिन अपेक्षानुसार लोगों के शामिल नहीं होने की स्थिति में ये कार्यक्रम नहीं हो पाए। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जिला चिकित्सालय का संचालन पूर्व की भांति होता रहेगा। इस मौके पर केपी ढौंडियाल, जसपाल भारती, व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन शुक्ला, राय सिंह बिष्ट, मकान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें