फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में हिमांशी और अमन प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कल्याण, शिक्षा, खेल व पंचायतराज विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय पांच दिवसीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में रोहित व बालिका वर्ग में प्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अपने ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

स्यालसौड़ मैदान में चल रहे खेल महाकुंभ के तीसरे दिन अंडर-17 बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में हिमांशी प्रथम, प्रगति द्वितीय व आरुषि तृतीय स्थान पर रही। इसी आयु वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कुसुम ने प्रथम, सोनम ने द्वितीय व निहारिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में प्रिया, साक्षी व सोनम क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अमन ने प्रथम, समीर ने द्वितीय और प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में आयुष, रोहित व विपुल और 800 मीटर दौड़ में अंश, नीरज और नवीन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में सुमेरपुर के रोहित सिंह ने प्रथम, डोभा के नीरज ने द्वितीय और आगर गांव के अंश ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई।
दूसरी तरफ चित्रकला प्रतियोगिता में मेघा ने प्रथम, नीलम ने द्वितीय व खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, निबंध में मोनिका, अंशिका व ज्योति क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल ने बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता के चौथे व पांचवें दिन कबड्डी, खो-खो समेत अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस मौके पर शिव सिंह नेगी, सहाबुद्दीन सिद्दीकी, शेख मोहम्मद, अंकित रौथाण, भानु प्रताप सिंह रावत, पद्मा नेगी, विपिन रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें