उत्तराखंड के 13 डेस्टिनेशन में शामिल चिरबटिया में तृतीय शीतकालीन हिल हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन 14 मार्च को होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी 20 फरवरी तक आवेदन फार्म में दिए नंबरों के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।
प्रतियोगिता के आयोजक रिलायंस फाउंडेशन के टीम प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया कि बीते तीन वर्षों से चिरबटिया में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से हॉफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी 14 मार्च को अलग-अलग आयु वर्ग के लिए हॉफ मैराथन आयोजित की जा रही है। बताया कि ओपन व ग्रामीण वर्ग में 21 किमी दौड़ रखी गई है। इसके अलावा 16 वर्ष से अधिक उम्र बालक वर्ग के लिए 21 किमी, 16 वर्ष से कम उम्र बालक वर्ग के लिए 10 किमी, 15 वर्ष से कम उम्र बालक वर्ग के लिए 5 किमी, 25 वर्ष से अधिक उम्र महिला वर्ग के लिए तीन किमी दौड़ आयोजित की जाएगी। सर्वश्रेष्ठ तीन स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागी नई दिल्ली में होने वाली मैराथन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद