फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर यात्रा इतिहास वाले केसों से विभाग के माथे पर बल

विज्ञापन
डॉ. देवेंद्र पंचपाल, सीएमओ, यूएस नगर। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर में अब बाहरी राज्यों से आ रहे कोरोना संक्रमितों के मुकाबले क्लोज कॉन्टेक्ट और बगैर यात्रा इतिहास के अधिक पॉजिटिव केस आ रहे हैं। जिले में पांच दिनों के भीतर 16 कोरोना पॉजिटिव ऐसे मिले हैं जो किसी करीबी के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। साथ ही 25 से अधिक ऐसे पॉजिटिव केस हैं, जिनका यात्रा इतिहास नहीं है। इससे जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सामने चुनौतियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में मिले कुल 24 कोरोना पॉजिटिव केसों में सिर्फ एक संक्रमित ही दूसरे राज्य दिल्ली से लौटा था। इनमें छह लोग क्लोज कॉन्टेक्ट में आने से व 17 लोग स्वास्थ्य जांच में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद पॉजिटिव निकले।
रुद्रपुर के जगतपुरा और पंतनगर के हल्दी में मंगलवार पांच लोगों के बगैर यात्रा इतिहास के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए। जिले के भीतर कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अब तक 20 से अधिक कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
विज्ञापन

दो जुलाई से सात जुलाई तक जिले में 16 कोरोना पॉजिटिव केस ऐसे हैं जो अपने नजदीकी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए थे, जबकि 25 से अधिक ऐसे पॉजिटिव हैं जिनका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। जबकि इससे पहले महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, हिमांचल प्रदेश, यूपी आदि दूसरे राज्यों से लौटे लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही थी।
बगैर यात्रा इतिहास और क्लोज कॉन्टेक्ट में आने से चुनौतियां बढ़ी हैं। कोरोना से बचाव का सबसे आसान तरीका है सामाजिक दूरी का पालन। जहां इस तरह के केस आ रहे हैं, वहां कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं। फिलहाल हम सभी को सरकार की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. देवेंद्र पंचपाल, सीएमओ, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें