फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड महिला अंडर-19 टीम में चुनी गईं गुंजन भंडारी

विज्ञापन
गुंजन भंडारी - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
मूल रूप से ऊखीमठ ब्लॉक के मक्कूमठ गांव की रहने वाली गुंजन भंडारी का चयन उत्तराखंड महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हुआ है। गुंजन अभी पुणे में टीम के साथ प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रही हैं। वह 31 को मुंबई में अपना पहला मैच खेलेंगी।
विज्ञापन

मक्कूमठ गांव निवासी गोपाल सिंह भंडारी व रोशनी भंडारी की तीन संतान में सबसे छोटी पुत्री गुंजन ने प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई अगस्त्यमुनि से प्राप्त की। विद्यापीठ गुप्तकाशी से फार्मेसी की पढ़ाई की। यहीं से उसने क्रिकेट में करियर बनानी की ठानी। गुंजन का चयन उत्तराखंड की टीम में बतौर ऑल राउंडर के तौर पर हुआ है। वह मध्यम तेज गति की गेंदबाज के साथ अच्छी बल्लेबाज भी हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता व कोच सचिन सैनी को देती हैं। गुंजन के चयन पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी, सचिव अरुण तिवारी ने कहा कि इससे अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। एसोसिएशन के सुरेंद्र राणा, अरुण चौधरी, त्रिभुवन बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट समेत अन्य खेल संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने गुंजन के चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें