अगस्त्यमुनि में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विजयी रही गोपेश्वर की टीम।
राज्य स्तरीय ओपन फुटबाल प्रतियोगिता
पौड़ी के पियूष अनुशासित खिलाड़ी और आयुष बने सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
अगस्त्यमुनि। अगस्त्य फुटबॉल कमेटी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ओपन फुटबाल प्रतियोगिता का गोपेश्वर चैंपियन बना। फाइनल में गोपेश्वर में पौड़ी को हराया। हल्द्वानी के निखिल बोरा को उदीयमान खिलाड़ी, पौड़ी के पियूष को अनुशासित खिलाड़ी, पौड़ी के ही आयुष रावत को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर, ऊखीमठ के राहुल गोस्वामी को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और रुद्रप्रयाग के रितिक रावत को गोल्डन बूट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
खेल मैदान अगस्त्यमुनि में आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मैच पौड़ी और गोपेश्वर के बीच खेला गया। गोपेश्वर की टीम 2-1 से बढ़त बनाए हुए थी लेकिन मैच के अंतिम दौर में पौड़ी के संदीप ने शानदार गोल कर मैच बराबरी पर ला दिया। बाद में गोपेश्वर की ओर से गोल ध्यानी ने दो गोल किए जबकि पौड़ी के राहुल और संदीप ने एक-एक गोल किए। इसके बाद खेले गए पेनल्टी शूटआउट में गोपेश्वर ने पांच गोल किए जबकि पौड़ी चार ही गोल कर पाई। मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मैच में रेफरी की भूमिका सूरज गोस्वामी, पियूष सैनी, चंदन और प्रवीण ने निभाई। जबकि स्कोरर की भूमिका रुचि भारती ने निभाई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि निवर्तमान सभासद भूपेंद्र राणा, जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत, अध्यक्ष राजेश बेंजवाल, विक्रम नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट, देवी प्रसाद भट्ट, सुशील भट्ट, फुटबाल कमेटी के संरक्षक राजेंद्र सिंह नेगी, सचिव विजय बंगरवाल आदि मौजूद रहे।