पुलिस महिला हेल्पलाइन के सहयोग से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनजागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। मौके पर छात्राओं को गौरा शक्ति एप और अपराधों के कारण व बचाव के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालयों में लगाए जा रहे ड्रॉप बॉक्स के बारे में भी बताया गया।
हेल्पलाइन प्रभारी ज्योति कंडारी ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति गंभीर होने को कहा। उन्होंने माता-पिता से नियमित संवाद रखने पर जोर दिया। जिन छात्राओं के पास मोबाइल की सुविधा है वे अपनी शिक्षिकाओं के साथ ही परिजनों का मोबाइल नंबर अपने पास जरूर रखें जिससे वे किसी भी विषम परिस्थिति में सीधे संपर्क कर सके। उन्होंने छात्राओं को बाल व महिला अपराध के कारण व बचाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा किजिले समेत प्रदेश व देश के सभी पुलिस थानों में महिला हेल्प डेस्क गठित की गई है। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. ममता नौटियाल, ममता रावत, अंजू बिष्ट, शोभा डोभाल, संगीता परमार, सुषमा चौधरी, मीनाक्षी, अंजना रावत, हिमांशी रानी आदि मौजूद थे।