फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: सभी केंद्र,,,,,,,, फोटो श्रीबदरीनाथ के पूर्व रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने किए बाबा केदार के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊखीमठ। केदारनाथ यात्रा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा गया है। श्रीबदरीनाथ धाम के पूर्व रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी केदारनाथ पहुंचे और उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यह पहला मौका है जब श्रीबदरीनाथ धाम से जुड़ा कोई रावल केदारनाथ पहुंचा है। इस दौरान श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और तीर्थपुरोहित समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत कर उन्हें शॉल भेंट किया।
बुधवार को दोपहर बाद श्रीबदरीनाथ धाम के पूर्व रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां, केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने उनका स्वागत किया। साथ ही केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी और अन्य ने उन्हें शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट किया। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर में बाबा केदार के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हुए जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने बताया कि केदारनाथ यात्रा के इतिहास में यह पहला मौका है, जब श्रीबदरीनाथ धाम से जुड़े कोई रावल केदारनाथ पहुंचे हैं। कहा कि यह पल सुखद था। उन्होंने श्रीबदरीनाथ धाम में अपने बिताए समय को साझा किया। इस मौके पर कई तीर्थपुरोहित और मंदिर समिति के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें