फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी का पूर्व चालक ही निकला चोर, कार बरामद

विज्ञापन
रुद्रपुर में पुलिस की हिरासत में कार चोरी का आरोपी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर की सिविल लाइन गली नंबर दो से चोरी हुई कार का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। व्यापारी का पूर्व चालक ही कार चोरी करने के बाद उसे बेचने के लिए यूपी लेकर भाग रहा था। भोजीपुरा के पास दबिश देकर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कार चोरी का खुलासा करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

सोमवार को एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने कोतवाली में चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि रविवार की रात सिविल लाइन गली नंबर से दो से चोर ने कारोबारी अभिषेक कुमार की कार चोरी कर ली थी। सोमवार की सुबह पुलिस ने भोजीपुरा टोल प्लाजा से आगे लखनऊ-मुरादाबाद फ्लाईओवर के नीचे मुखबिर की सूचना पर सुखवीर सिंह निवासी ग्राम पुनौतीकला मुरादनगर खुटार शाहजहांपुर यूपी को चोरी हुई कार के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कुछ समय पहले रुद्रपुर में ही रहकर अभिषेक का कार चालक था। इसी बीच उसने दुकान से कार की एक चाबी चुरा ली थी। रविवार की रात मौका पाकर वह कार लेकर भाग गया। वह कार को बेचने के लिए शाहजहांपुर ले जा रहा था। टीम में कोतवाल केसी भट्ट, एसएसआई भुवन चंद्र जोशी, एसएसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई जयप्रकाश, सुधाकर जोशी, एएसआई भगत प्रकाश, कांस्टेबल अनुज वर्मा, कृष्णा नेगी मौजूद रहे।
सीसीटीवी और सर्विलांस से मिली मदद
रुद्रपुर। कार चालक को पकड़ने में पुलिस को सीसीटीवी और सर्विलांस से काफी मदद मिली। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान पुलिस ने युवक की पहचान कर ली थी। इसके बाद सर्विलांस के माध्यम से उक्त कार का पीछा किया गया। चालक जब तक शाहजहांपुर पहुंचता इससे पहले पुलिस ने उसे घेराबंदी कर भोजीपुरा में पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें