जखोली। मयाली-जखोली मार्ग पर दो वर्षों से टूटे हुए पुश्ते से यहां हर समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है और विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। आलम यह है कि जिस स्थान यह पुश्ता टूटा है, वहां से मात्र 50 मीटर की दूरी पर लोक निर्माण विभाग का कैंप कार्यालय है।
हरीश पुंडीर पूर्व प्रधान मयाली, भानु काला, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सुरेन्द्र सकलानी, गोपाल दत्त काला, सरिता देवी, वसु देवी, आशा सकलानी ने कहा यदि जल्द ड्रेनेज सिस्टम ठीक कर पुश्ते और पार्किंग की दीवार का निर्माण नहीं कराया गया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग के सहायक अभियंता संजीव सैनी ने बताया कि पुश्तों के टेंडर हो चुके हैं व शीघ्र इनको सही किया जाएगा। संवाद