फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की कोशिश में हुआ फेल तो कर दिया कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दो दिन पहले रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई महिला की हत्या में पुलिस ने हत्यारोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार राहुल दुष्कर्म के इरादे से महिला के घर पहुंचा था। अपने मंसूबे में कामयाब न होने पर उसने चाकू से पड़ोसी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी राहुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रुद्रपुर कोतवाली में बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को मृतक महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी राहुल महिला के घर में घुसा और उनसे छेड़खानी करने लगा। विरोध करते हुए मृतक महिला ने चाकू लेकर डराने की कोशिश की, लेकिन आरोपी राहुल ने चाकू छीनकर महिला पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। हत्यारोपी राहुल ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना बताई, जिस पर उसने राहुल के पिता को फोन कर घर बुलाया। राहुल के पिता ने उसे कमरे में बंद कर तत्काल पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
राहुल ने बताया कि वह दुष्कर्म के इरादे से उनके घर में घुसा था और विरोध करने पर उसने चाकू मारकर उसका कत्ल कर दिया। राहुल की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू और घटना के समय राहुल के पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए। बुधवार को राहुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। खुलासा करने वाली टीम में सीओ सिटी हिमांशु शाह, कोतवाल केसी भट्ट, एसएसआई भुवन चंद्र जोशी, एसआई विपिन चंद्र जोशी, सुधाकर जोशी, कांस्टेबल गणेश पांडे और चंद्रशेखर टाकुली थे।
विज्ञापन

बीट पुलिसिंग पर उठे सवाल
रुद्रपुर। इस हत्याकांड में भले ही पुलिस ने कुछ घंटों में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया, लेकिन पूरी वारदात में बीट पुलिसिंग पर सवाल उठे हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस काफी देर तक महिला का घर नहीं खोज पाई, जबकि बीट कांस्टेबल के पास हर घर और उसके सदस्यों का ब्योरा होता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीट कांस्टेबल बीट में भ्रमण नहीं करते हैं जिससे रात में अक्सर चोरी आदि की घटनाएं भी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें