फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विजिलेंस टीम की छापेमारी, 21 लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने बुधवार को क्षेत्र में छापा मारकर करीब 40 किलो वॉट की विद्युत चोरी पकड़ी। टीम ने 21 लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। कार्रवाई के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के आह्वान पर व्यापारियों ने सांकेतिक रूप से कुछ घंटों तक बाजार बंद रखा और थाने पहुंचकर आक्रोश भी जताया।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम के एएसपी हरबंस सिंह के नेतृत्व में गठित तीन टीमों ने अनाज मंडी, बुध बाजार मोड़, गूलरभोज रोड, मुख्य बाजार और आवास विकास क्षेत्र में छापा मारा। छापा मारने की सूचना पर व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने करीब तीन घंटे तक सांकेतिक रूप से बाजार बंद रखा और थाने का घेराव भी किया। व्यापारियों की एएसपी हरबंस सिंह एवं एसओ गदरपुर जसविंदर सिंह से तीखी नोकझोंक भी हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया ने कहा कि व्यापारियों को विद्युत चोरी के नाम पर आए दिन परेशान किया जा रहा है। बिना व्यापारियों को विश्वास में लिए किसी भी प्रकार की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आक्रोश को देखकर विजिलेंस टीम ने छापा मार अभियान को रोक दिया और दिनेशपुर रवाना हो गई। विजिलेंस के एएसपी हरबंस सिंह ने बताया कि गदरपुर क्षेत्र में 22 लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों में छापा मारा गया। इनमें 21 लोगों के खिलाफ 40 किलो वॉट की विद्युत चोरी करने का केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने बिजली चोरी करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। टीम में एई अंशुल मदान, राकेश कुमार, एसडीओ दीपक पाठक, इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह सामंत, एसआई हीरामणि पोखरिया, गणेश दत्त भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें