फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में 25 तक बहाल हो जाएगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
29 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन, पुलिस और विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है। धाम में बिजली सप्लाई बहाल हो चुकी है, जबकि पानी व संचार सेवा 25 अप्रैल तक बहाल कर दी जाएगी। यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारी कपाट खुलने से दो दिन पूर्व केदारनाथ पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के बीच इस वर्ष केदारनाथ धाम के कपाटोद्घाटन में सीमित लोग ही होंगे। सर्दियों में हुई भारी बर्फबारी के कारण गौरीकुंड से केदारनाथ तक ऊर्जा निगम की एचटी व एलटी लाइनों को व्यापक क्षति पहुंची है। व्यवस्था के तौर पर पड़ावों से लेकर धाम तक एचटी लाइन को जोड़ दिया गया है। ऊर्जा निगम के ईई रोहित डबराल ने बताया कि एक सप्ताह में पैदल मार्ग से धाम तक स्ट्रीट लाइट को भी दुरुस्त कर दिया जाएगा। वहीं, जलसंस्थान द्वारा भी धाम में 25 अप्रैल तक जरूरी स्थानों पर पेयजल सप्लाई कर दी जाएगी। बीएसएनएल द्वारा 28 तक मोबाइल सेवा बहाल करने की बात कही जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा केदारनाथ यात्रा में इस बार सिर्फ तीन एमआरपी (मेडिकल रिलीफ पोस्ट) स्थापित की जाएगी। इन स्थानों पर चार से पांच सदस्य वाली चिकित्सकीय टीम 26 अप्रैल तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

आज रवाना होगी बीकेटीसी की टीम
रुद्रप्रयाग। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की 12 सदस्यीय टीम रविवार को केदारनाथ रवाना होगी। समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोगी ने बताया कि धाम में बाबा की पूजा-अर्चना के लिए जरूरी पूजन सामग्री डोली के साथ 28 अप्रैल को धाम पहुंचाई जाएगी।
केदारनाथ धाम के कपाट प्राचीन परंपराओं के तहत 29 अप्रैल को तय समय पर खोले जाएंगे। इसके लिए धाम में जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। 25 अप्रैल तक मूलभूत सुविधाएं केदारपुरी में मुहैया करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए संबंधित विभागों को आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

- मंगेश घिल्डियाल, डीएम रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें