नौजुला-मैखंडा में सिद्धपीठ मां महिषमर्दनी का पांगरी मेला कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के बीच सादगी से मनाया गया। शनिवार को मां भगवती महिषमर्दनी की मूर्ति गर्भगृह से विधि-विधान के साथ बाहर लाई गई। इसके बाद मूर्तियों को मैखंडा गांव से करीब दो सौ मीटर दूर पांगरी नामक स्थान पर ले जाया गया, जहां पर पुजारियों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। अन्य धार्मिक औपचारिकताओं के बाद मेले का समापन किया गया। ग्राम प्रधान चांदनी देवी व क्षेपं सदस्य राम प्रकाश ने बताया कि लॉकडाउन और सोशल डेस्टिेसिंग को ध्यान में रखते हुए मेला में श्रद्धालु शामिल नहीं हुए।