फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक स्तर पर चेक क्लीयरेंस में हुई गलती

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोली ब्लॉक के पूर्वी बांगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भुनालगांव में ग्राम प्रधान के खाते से बिना हस्ताक्षर के एक लाख से अधिक रुपये निकालने के मामले की जांच अब तक पूरी नहीं हो पाई है। दो अधिकारियों द्वारा अलग-अलग स्तर पर की जा रही जांच में एक मत न होने से स्थिति साफ नहीं है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस वर्ष जनवरी में ग्राम पंचायत भुनालगांव को विधायक निधि से एक लाख 12 हजार रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई थी। इस बजट से गांव में टीन शेड का निर्माण होना था। यह राशि ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव के संयुक्त खाते में जमा हुई थी। जून में ग्राम प्रधान सिमरन बैरवाण ने आरोप लगाया था कि संयुक्त खाते से उनके हस्ताक्षर के बिना धनराशि निकाली गई है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इस पर प्रशासन की ओर से जांच बैठाई गई थी। इधर, विभागीय स्तर पर जांच में पाया गया कि ग्राम पंचायत सचिव ने चेक में हस्ताक्षर कर खंड विकास अधिकारी को सौंप दिया था। बीडीओ कार्यालय से चेक को एसबीआई की जखोली शाखा में जमा किया गया। यहां से एकल हस्ताक्षर पर ही धनराशि निकालकर बीडीओ खाते में जमा की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी रणवीर सिंह असवाल ने बताया कि स्वयं बैंक शाखा जाकर पूरे प्रकरण की जांच की गई है। मामले में बैंक स्तर से ही एकल हस्ताक्षर पर ही धनराशि आहरण किया गया है, जिसे संबंधित अधिकारी भी मान रहे हैं। संयुक्त खाते में एकल हस्ताक्षर से धनराशि नहीं निकाली जा सकती है। दूसरी तरफ, जांच अधिकारी व ग्राम्य विकास के सहायक निदेशक रमेश चंद्र ने बताया कि पंचायत सचिव और खंड विकास कार्यालय से दोबारा जवाब मांगा गया है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें