फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पीएम किसान सम्मान निधि के प्रचार पर दिया जोर

Fri, 01 Aug 2025 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को प्रभावी तरीके से जनजन तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक न्याय पंचायत में किसान संगोष्ठी का आयोजन करने के निर्देश दिए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को आयोजित बैठक में जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि योजना से जुड़ा मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने न्याय पंचायत स्तर पर होने वाली संगोष्ठियों में किसानों को कृषियंत्र, बेहतर किस्म के बीज और वैज्ञानिक खेती के बारे में जानकारी देने पर भी जोर दिया। मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जिन लाभार्थियों की ओर से भूमि शेड्यूलिंग और बैंक खातों की केवाईसी पूरी कर दी गई हैं उन्हें किश्त नियमित प्राप्त हो रही हैं। नए पात्र लाभार्थियों के लिए भी भूमि शेड्यूलिंग, बैंक केवाईसी और आधार बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आशीष रावत, मत्स्य निरीक्षक गणेश अग्रवाल और पंकज नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें