रुद्रप्रयाग। चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के 362 गांवों के आराध्य भगवान कार्तिकेय के कार्तिक स्वामी मंदिर में इस वर्ष अभी तक 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यहां प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए ईको विकास समिति का गठन भी किया गया है। कार्तिकेय-कनकचौंरी पर्यावरण विकास समिति, कार्तिक स्वामी मंदिर के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से यहां प्रतिवर्ष पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है जो सुखद है। कार्तिक स्वामी क्षेत्र को साफ-सुथरा और संरक्षित रखने के लिए समिति का गठन भी किया गया है जो कार्य अच्छे से कर रही है। संवाद