नई शिक्षा नीति-2020 को लेकर समतामूलक व समावेशी शिक्षा के प्रावधानों के अध्ययन पर राज्य स्तरीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षा नीति के प्रचार-प्रचार पर जोर देने के साथ ही वक्ताओं ने कहा कि नीति 26 करोड़ बच्चों के लिए लाभकारी साबित होगी।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रतूड़ा में आयोजित ऑनलाइन राज्य स्तरीय वेबिनार का उद्घाटन करते हुए एआरटी की निदेशक सीमा जौनसारी ने कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय समता मूलक शिक्षा के विकास में बेहतरीन भागीदारी निभा रहा है। कहा कि इन विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाएं राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। एनसीईआर नई दिल्ली के संयुक्त निदेशक प्रो. अमरेंद्र प्रसाद बोहरा ने कहा कि नई शिक्षा नीति देशभर के 26 करोड़ बच्चों के लिए शिक्षा व करियर के क्षेत्र में लाभकारी होगी। इस मौके पर डायट के प्राचार्य सुधीर सिंह असवाल , प्रवक्ता डा. गुरू प्रसाद सती, डा. निमिरत कौर, डा. पंकज सिंह, दीपक रावत, हेमत चौकियाल, डा. विनोद नौटियाल, डा. हेमलता यादव, डा. विनोद यादव ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डायट की प्रवक्ता भुवनेश्वरी चंदानी ने किया। ब्यूरो