देहरादून में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते विधायक ठुकराल।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में दानपात्र की जमीन पर काबिज लोगों को मालिकाना हक देने की मांग को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल ने सीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि 1971 में बंगाली समाज के विस्थापितों को पुनर्वास विभाग ने ट्रांजिट कैंप में बसाया था। वहां बसे परिवारों को जीवकोपार्जन के लिए ढाई-ढाई एकड़ भूमि कृषि और मकान के लिए आवंटित की गई थी लेकिन सिडकुल बनने के बाद बंगाली समाज के लोगों ने हजारों परिवारों को निवास के लिए दानपात्र में जमीन दी थी। अब 20 से अधिक मलिन बस्तियां इन जमीनों पर स्थापित हो चुकी हैं। यहां निवास कर रहे हजारों परिवार आधार कार्ड, पहचान पत्र, राशन कार्ड सहित अन्य सरकारी प्रपत्र बनवा चुके हैं। इसलिए इन हजारों परिवारों को उनकी जमीन पर मालिकाना हक देना न्यायसंगत होगा। वहां पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी थे।