फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: पंचायतों की वित्तीय सुदृढ़ता और योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिया जोर

Mon, 03 Nov 2025 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त आयोग के अध्यक्ष एन. रविशंकर ने ली बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुद्रप्रयाग। जिला सभागार में वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्य सचिव एन. रविशंकर ने छठे राज्य वित्त आयोग की बैठक की। बैठक में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान पंचायतों की वित्तीय सुदृढ़ता और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। आयोग के सदस्यों के साथ जन प्रतिनिधियों ने इस बैठक में पंचायतों को मिलने वाले अनुदान, राजस्व वितरण, कर संग्रहण और वित्तीय पारदर्शिता से जुड़े विषयों पर मंथन किया।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने आयोग के समक्ष कई सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए समयबद्ध वित्तीय आवंटन, तकनीकी सहयोग और पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही योजनाओं की स्वीकृति एवं भुगतान प्रक्रिया को और सरल एवं ऑनलाइन किया जाए। इस दौरान अध्यक्ष एन. रविशंकर ने कहा कि राज्य वित्त आयोग का उद्देश्य पंचायतों को वित्तीय स्वायत्तता प्रदान करना और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप नीतिगत सुझाव तैयार करना है। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों को आयोग की अनुशंसा रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा जिससे राज्य स्तर पर ठोस निर्णय लिए जा सकें। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, उपाध्यक्ष रितु नेगी, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिलाधिकारी प्रतीक जैन, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें