फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेज हुआ चुनाव प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस के साथ अन्य दलों ने सोशल मीडिया पर प्रचार तेज कर दिया है। दावेदारों के साथ ही समर्थक व कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिये जनता तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। साथ ही दलों के बीच में आरोप-प्रत्यारोप भी खूब हो रहा है।
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस का सोशल मीडिया सेल पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। केदारनाथ व रुद्रप्रयाग सीट पर दोनों दलों का सोशल मीडिया पर प्रचार जोर पकड़ रहा है। प्रवासियों के साथ स्थानीय मतदाताओं को लगातार संदेश भेजे जा रहे हैं। उत्तराखंड क्रांति दल और आम आदमी पार्टी के साथ निर्दलीय भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। सूत्रों की मानें तो सभी दलों ने कार्यकर्ताओं की टीम गठित की हुई है। यह टीम लोगों के मोबाइल नंबर जुटाकर उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पेज से जोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें