फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: राइंका त्रियुगीनारायण में प्रवक्ताओं के आठ पद रिक्त

Wed, 05 Aug 2026 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
फाटा। जिले के सीमांत क्षेत्र स्थित राइंका त्रियुगीनारायण में प्रवक्ताओं के आठ पद रिक्त होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विषय विशेषज्ञों के अभाव में कई छात्र-छात्राएं अन्य विद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए मजबूर हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश भट्ट ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को पत्र भेजकर विद्यालय में शीघ्र प्रवक्ताओं की नियुक्ति करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यालय में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान और भूगोल जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ताओं के साथ ही प्रधानाचार्य का पद रिक्त हैं। उन्होंने कहा इससे विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई बाधित हो रही है। वहीं कांग्रेस मनरेगा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक बगवाड़ी ने भी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार सभी विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक होने का दावा करती है जबकि कई सरकारी विद्यालय आज भी शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार से सीमांत क्षेत्रों के विद्यालयों में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें