22 दिसंबर से शुरू हुए पांडव लीला में 13 दिन तक बाण निकालने, अस्त्र-शस्त्रों की पूजा, प्रयाग स्नान, चक्रक्यूह, गैंडा कौथिग, हाथी कौथिग आदि लीलाओं का मंचन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. आनंद सिंह बोहरा ने गांव पहुंचकर पांडव का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन जहां ईष्ट-मित्रों व सगे-संबंधियों के मिलने का पर्व होते हैं।
वहीं हमें प्राचीन धार्मिक संस्कृति से भी रूबरू कराते हैं। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह पंवार और ग्राम प्रधान किरन रावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। पांडव लीला के समापन पर भक्तों के लिए ग्रामीणों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया था।