फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन और दूरबीन से की गई लापता व्यक्ति की खोजबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर रतूड़ा के समीप हुई वाहन दुर्घटना में लापता व्यक्ति का सुराग नहीं लग पाया है। रेस्क्यू दल की ओर से ड्रोन कैमरा व दूरबीन से भी अलकनंदा नदी के दोनों किनारों पर सघन खोजबीन की गई लेकिन अब तक कोई पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार के नेतृत्व में एसडीआरएफ, डीडीआरएफ व जल पुलिस की टीम ने घटनास्थल से संगम तक अलकनंदा नदी के दोनों तरफ खोजबीन की। रेस्क्यू दल ने ड्रोन कैमरे से नदी के आसपास का जायजा भी लिया लेकिन लापता व्यक्ति का पता नहीं लग पाया। डीडीएमओ रजवार ने बताया कि अब चरणबद्ध तरीके से अलकनंदा नदी के किनारों पर डैम तक खोजबीन की जाएगी। गौरतलब है कि सोमवार को देवाल से देहरादून जा रहा एक वाहन रतूडा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई थी। वाहन के मालिक व चालक दयाल सिंह बिष्ट लापता हो गए थे। हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोग घायल भी हुए थे। उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें