फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट

Wed, 11 Nov 2026 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने, ओंकारेश्वर मंदिर रवाना हुई डोली
विज्ञापन

ब्रह्मकमल और भस्म से शिवलिंग को दिया गया समाधि रूप
शीतकालीन यात्रा को किया जाएगा प्रोत्साहित : हेमंत द्विवेदी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनाथ/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज के अवसर पर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान पांच हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। इसके बाद बाबा की चल विग्रह पंचमुखी डोली सेना के बैंड की धुनों के साथ ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई। इसके तहत डोली अपने पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी। 12 नवंबर को पंचमुखी डोली विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी व 13 नवंबर को पंचमुखी डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी।
विज्ञापन

बुधवार को भैयादूज पर केदारनाथ मंदिर तड़के साढ़े तीन बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुला। पांच बजे से कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू हुई। पुजारी टी गंगाधर लिंग व धर्माधिकारी, वेदपाठियों की उपस्थिति में भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप दिया गया। ब्रह्मकमल तथा भस्म से शिवलिंग को ढका गया। इसके बाद गर्भ गृह बंद कर दिया गया और केदारनाथ की पंचमुखी डोली सभा मंडप से बाहर मंदिर परिसर में आई। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए और पंचमुखी डोली ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित पांच हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। इस यात्रा काल में साढ़े 19 लाख भक्तों ने केदारनाथ मंदिर के दर्शन किए। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि कपाट बंद होने के पश्चात शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं पहले पड़ाव के तहत केदारनाथ की पंचमुखी डोली रामपुर पहुंची। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, सदस्य महेंद्र शर्मा, देवी प्रसाद देवली, नीलम पुरी, प्रह्लाद पुष्पवाण, डा. विनीत पोस्ती, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़, मुख्य प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, डीएस भुजवाण् बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ सहित सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें